नवसारी : जिले के बिलीमोरा शहर में स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) की टीम और बिश्नोई गैंग से एक कुख्यात शार्पशूटर गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य हथियारों की डिलीवरी करने के लिए बिलीमोरा की एक होटल में ठहरे हैं।सूचना के आधार पर SMC और अन्य एजेंसियों की टीम होटल पर रेड करने पहुंची।
पुलिस जैसे ही होटल की घेराबंदी करने लगी, तभी गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की।घटना में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल के साथ ही नवसारी जिले की अन्य पुलिस एजेंसियां भी पहुंचीं और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी कुख्यात बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलीमोरा पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस मामले में होटल से दो लोगों को पकड़ा गया है और दो लोगों को सोमनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तारी की है, जबकि जब टीम दो लोगों को पकड़ने के लिए सोमनाथ मंदिर के पास पहुंची, तो उनमें से एक ने फायरिंग कर दी।
कैसे पुलिस को मिली जानकारी
सोमवार को गुजरात डीजीपी द्वारा जारी अलर्ट के बाद स्टेट मॉनिटरिंग सेल को जानकारी मिली थी कि नवसारी में हथियार पहुंचे है, जिसके बाद नवसारी के बिलीमोरा में एक जगह SMC ने नाकाबंदी की थी। पुलिस ने 4 लोगों को कॉर्डन कर नजदीक जाकर पूछताछ करने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति ने SMC की टीम पर फायर कर दिया। बचाव में SMC टीम ने भी फायरिंग की, जिस दौरान एक आरोपी घायल हुआ और अन्य तीन आरोपियों से भी हथियार रिकवर किए गए। पकड़े गए आरोपियों में मनीष कूपवंत मध्यप्रदेश का रहने वाला है। इन चारों आरोपियों पर मर्डर, फिरौती जैसे मामले दर्ज हैं। गुजरात के नवसारी में यह चारों क्यों एकत्रित हुए थे इस मामले में जांच जारी है?
मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की गई थी। सामने बचाव में पुलिस ने भी दो राउंड फायर कर आरोपी को घायल कर दिया। यह चारों आरोपी बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं या नहीं जांच जारी है। इसके पहले भी इन आरोपियों द्वारा ड्रग्स की हेराफेरी की गई होने की जानकारी सामने आई थी। आरोपियों से 27 कारतूस मिले है कि बिलीमोरा के पास यह चारों आरोपी एकत्रित हुए थे। गिरफ्तार चारों में से 2 हरियाणा के, 1 मध्यप्रदेश का और 1 राजस्थान का है।
