Bhavnagar: गुजरात के भावनगर इलाके में भी फिलहाल भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। जिला कलेक्टर के आदेश के बाद एहतियातन बुधवार को भी स्कूलों को बंद रखा गया है। इसी बीच बढ़ते पानी के कहर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कई तस्वीरों में पानी के साथ गाड़ियां बहती देखी गई हैं। एक वीडियो में कार बहती हुई नजर आ रही है। वीडियो 16 जून, शाम साढ़े 6 बजे का बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार को सुरक्षित बचा लिया गया।
गुजरात में कई जगहों पर मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी है। राज्य के कई जिलों में कल भी भारी बारिश भी हुई है। इस बीच, IMD ने लेटेस्ट मानसून को लेकर भविष्यवाणी की है। बुधवार तक राज्य में मानसून एक्टिव होने की उम्मीद है। इसी बीच पानी के कहर के कई वीडियो वायरल हुए हैं। एक वायरल वीडियो, जो भावनगर के पालीताणा का बताया जा रहा है, उसमें कार बहती हुई दिखी और भी कई वीडियो में गाड़ियां शेत्रुंजी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है जिससे निचले इलाकों के गांवों में बाढ़ का खतरा बनता दिख रहा है। रजावल नदी में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। इसी की चपेट में कार आ गई।
कई जगहों पर भारी बारिश होने के कारण ही जलभराव भी हो गया। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है। गुजरात में जल्द ही मानसून एक्टिव हो जाएगा। वहीं, भीषण गर्मी और आंधी के बीच राज्य में भारी बारिश हो रही है। अहमदाबाद में कल तेज हवाएं चलने के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। IMD ने 17 से लेकर 19 जून के बीच भारी बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ हिस्सों में बिजली भी गिर सकती है।
