ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में फिर रुकी लिफ्ट, आधे घंटे तक फंसी रही महिला, वीडियो में देखें कैसे निकाला गया बाहर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में आम्रपाली सेंचुरियन पार्क की लिफ्ट खराब हो गई। जिसके कारण एक महिला लिफ्ट में फंस गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को लिफ्ट से बाहर निकाल लिया।

Image

ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हुई खराब

KEY HIGHLIGHTS
  • आम्रपाली सेंचुरियन पार्क की लिफ्ट खराब
  • समय पर मेंटेंनेस न होने से रुकी लिफ्ट
  • लिफ्ट में फंसी महिला को निकाला गया

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट रुकने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लिफ्ट खराब होने का ताजा मामला आम्रपाली सेंचुरियन पार्क से आया है। जहां लिफ्ट रुकने के कारण एक महिला आधे घंटे तक फंसी रही। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आए और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।

घटना का वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिफ्ट रुकने के कारण एक महिला उसमें फंसी हुई है। लिफ्ट के बाहर लोगों की भीड़ जमा है जो लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही है। कड़ी मशक्कत के बाद लोग लिफ्ट का गेट खोल लेते हैं। जिसके बाद महिला को बाहर निकाल लिया जाता है।

समय से मेंटेन नही हुई लिफ्ट

यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की है। जहां आम्रपाली सेंचुरियन पार्क की लिफ्ट खराब होने से एक महिला उसमें फंस गई। मेंटनेंस विभाग की लापरवाही के चलते लिफ्ट समय से मेंटेन नहीं की गई। जिसके कारण लिफ्ट खराब होने की घटनाएं होती हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!