ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Building Collapse: ग्रेटर नोएडा में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, 3 बच्चों की मौत

Greater Noida Building Collapse: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बिल्डिंग की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। जबकि 5 बच्चे घायल हुए हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा में गिरी बिल्डिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • खोदना गांव में बन रहा था सगीर नाम के शख्स का मकान
  • निर्माणाधीन मकान के पास ही परिवार के कुछ बच्चे खेल रहे थे
  • अचानक दीवार गिरने से 8 बच्चे आए दीवार की चपेट में

Greater Noida Building Collapse: ग्रेटर नोएडा सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदना गांव में एक निर्माणाधीन मकान की अचानक से दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आठ मासूम बच्चे आ गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई है।

पांच का इलाज जारी

दीवार गिरते ही वहां मौजूद लोगों के बीच चीख पुकार मच गई, लोगों ने खुद ही रेस्क्यू कर दीवार के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और दादरी के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने तीन मासूम बच्चों को मृत घोषित कर दिया ,जबकि पांच बच्चों का इलाज अस्पताल में जारी है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और रेस क्यों कार्य शुरू करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

तीन बच्चों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार खोदना गांव में सगीर नाम के शख्स का मकान निर्माणाधीन तीन मासूम बच्चों आहद 4 वर्ष, आदिल 8 वर्ष और अलफ़िदा 2 वर्ष की मौत हो गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article