Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा को एक औद्योगिक नगर के रूप में विकसित किया गया था। लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी की यहां कई ऐसी घूमने लायक जगह हैं जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन वीक में प्लान बना सकते हैं। ग्रेटर नोएडा और इसके आसपास कई ऐसे प्लेस व दार्शनिक स्थल हैं जहां पर घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। कम बजट में शानदार जगहों पर घूमने के लिए ग्रेटर नोएडा में कई विकल्प हैं।
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा में कई ऐसे प्लेस तो ऐसे हैं जिन्हें बहुत कम ही लोग जानते हैं। यहां के म्यूजियम और कई पार्क ऐसे हैं जहां पर जाने के लिए वैलेंटाइन वीक में प्लान बनाया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा से थोड़ी दूरी पर कई ऐसे दार्शनिक स्थल हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ विजिट कर सकते हैं।
