ग्रेटर नोएडा

ध्रुपद गायकी को झटका, पंडित अभय नारायण मल्लिक का निधन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:12 PM IST

पंडित अभय नारायण मल्लिक को ध्रुपद गायकी की शान कहा जाता था। वो लंबे समय से बीमार थे।

Image

पंडित अभय नारायण मल्लिक का निधन

ध्रुपद गायकी के स्तंभ पं अभय नारायण मल्लिक का कल रात निधन हो गया। कालीदास सम्मान और संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड जैसे संगीत के अनेकों सम्मान पाने वाले पं जी ने अपने ग्रेटर नोएडा स्थित निवास स्थान पर आख़िरी साँस ली। शास्त्रीय संगीत के प्राचीनतम शैली ध्रुपद धमार के प्रख्यात गायक पं अभय नारायण मल्लिक 86 साल के थे जिनका जन्म बिहार के दरभंगा मल्लिक घराने में हुआ। सेनीया परंपरा के गौहारवाणी शैली को गाने वाले पं जी अपने घराने के वरिष्ठ गायक थे। देश-विदेश में अनेकों प्रस्तुति पं जी ने दी और लोगों का दिल जीता। संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए बिहार सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और यूपी सरकार ने राजकीय सम्मान से नवाज़ा। बिहार सरकार ने उन्हें संगीत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “बिहारी हो तो ऐसा “ अवार्ड से नवाज़ा। पं अभय नारायण मल्लिक अपनी चंहुमुखी गायकी के लिए शास्त्रीय संगीत की दुनिया मेॉ अलग पहचान रखते थे। उन्होंने गुरू शिष्य परंपरा के तहत कई शिष्य बनाए । उनके पीछे दरभंगा मलिक घराने की 300 वर्षों की परंपरा और उनकी विरासत है। पं जी के निधन से संगीत क्षेत्र में शोक की लहर है ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!