ग्रेटर नोएडा

दादरी में मरम्मत कार्य के चलते छह घंटे तक पावर कट, जानिए किन-किन इलाकों में रहेगी बिजली गुल

दादरी के कई इलाकों में आज छह घंटे तक बिजली गुल रहेगी, क्योंकि कई जगहों पर मरम्मत कार्य होने हैं, जिसकी वजह से छह घंटे तक बिजली गुल रहेगी। इस दौरान लोगों को समस्या हो सकती है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

ग्रेटर नोएडा के धूमननगर उपकेंद्र के 11 केवी फीडर की पुरानी और जर्जर बिजली लाइनों को बदलने का कार्य मंगलवार को किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों में बढ़पुरा, जीटी रोड, चिटेहरा बिजली घर, बाला जी एन्क्लेव, महामाया राजनगर, विशाल मंदिर, मनीराम कॉलोनी, उर्मिला विहार, तुलसी विहार, नई आबादी, किदवई नगर, मेवातीयान, पल्ला और कटेहरा गांव शामिल हैं। इन सभी इलाकों के निवासियों को अगले छह घंटे तक बिजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

उपभोक्ताओं को उठानी होगी थोड़ी परेशानी

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरानी और जर्जर बिजली लाइनों के कारण आए दिन बिजली गुल होने की समस्या रहती थी। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस दौरान उन्हें कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन इस मरम्मत कार्य से भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चल सकेगी।

विद्युत विभाग ने की अपील

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले भी पूरा हो सकता है। हालांकि, उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इस दौरान आवश्यक सावधानी बरतें और बिजली उपकरणों को बंद रखें।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article