स्पोर्ट्स

टाइम्स नेटवर्क के Pickleball Now Grand Prix 2026 ने की इंडियन पिकलबॉल लीग के साथ साझेदारी, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल बनने का मौका

भारत में पिकलबॉल को बढ़ावा देने की अपनी कोशिशों को आगे बढ़ाते हुए टाइम्स नेटवर्क ने पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स 2026 के दूसरे सीजन के लिए इंडियन पिकलबॉल लीग के साथ साझेदारी की है। PWR 700 ग्रैंड प्रिक्स टूर का आयोजन 13 शहरों में होगा और इसमें कुल 50 लाख रुपये तक के इनाम दिए जाएंगे।

Image

पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स 2026

मुंबई: भारत में पिकलबॉल को बढ़ावा देने की अपनी कोशिशों को आगे बढ़ाते हुए टाइम्स नेटवर्क ने पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स 2026 के दूसरे सीजन का ऐलान किया है। यह एक प्रीमियम स्पोर्ट्स पहल है। 13 शहरों में आयोजित होने वाला यह PWR 700 टूर्नामेंट युवा और उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) में खेलने का मौका देगा।

पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स 2026 का आगाज 23 जुलाई को मुंबई में होगा। इसके बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम और लखनऊ (जिसके मुकाबले नोएडा में खेले जाएंगे) सहित अन्य कई शहरों में अगस्त और सितंबर के दौरान होगा। PWR 700 टूर्नामेंट के तौर पर पहचानी जाने वाली इस सीरीज में Pickleball World Ranking (PWR) के अहम पॉइंट्स और 50 लाख रुपये तक के इनाम भी दिए जाएंगे।

आईपीबीएल के साथ मिलाए हाथ

जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स ने इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के साथ साझेदारी की है। इसका मकसद नए खिलाड़ियों को प्रोफेशनल स्तर तक पहुंचने का मौका देना है। इसका मकसद शौकिया मुक़ाबलों और प्रोफ़ेशनल खेल के बीच टैलेंट को आगे बढ़ाने का एक मज़बूत ज़रिया बनाना है। यह टूर्नामेंट आईपीबीएल की फ्रेंचाइजी टीमों के लिए नए खिलाड़ियों की तलाश का बड़ा मंच भी बनेगा। 13 शहरों में होने वाले मुकाबलों के दौरान फ्रेंचाइजी टीमें उभरते हुए खिलाड़ियों पर नजर रखेंगी।

विजेताओं को मिलेगा ऑक्शन में शामिल होने का मौका

पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स 2026 के विजेताओं को आईपीबीएल प्लेयर ऑक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे भारत की सबसे बड़ी प्रोफ़ेशनल पिकलबॉल लीग में खेलने के रास्ते खुलेंगे और टैलेंटेड खिलाड़ियों को बड़ी लीग तक पहुँचने का असली मौका मिलेगा। मुंबई चरण के दौरान मौजूदा चैंपियन मुंबई स्मैशर्स की टीम भी मौजूद रहेगी। इससे खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

मुंबई चरण के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

मुंबई चरण के मुकाबले राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। इसमें ये कैटेगरी शामिल होंगी, मेंस डबल्स (19+)-एडवांस और इंटरमीडिएट, विमेंस डबल्स (19+)-एडवांस और इंटरमीडिएट, मिक्स्ड डबल्स (19+)-एडवांस और इंटरमीडिएट, जेंडर न्यूट्रल डबल्स (19+)-एडवांस और इंटरमीडिएट, मेंस सिंगल्स (19+)-एडवांस और इंटरमीडिएट। पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स 2026 मुंबई चरण के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। पिकलबॉल नाउ ग्रैंड प्रिक्स 2026 के भारत की सबसे अहम घरेलू पिकलबॉल टूर्नामेंट सीरीज में से एक बनने की उम्मीद है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article