क्रिकेट

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा रन के मामले में इंजमाम-उल-हक को छोड़ा पीछे

Rohit Sharma: रोहित के वनडे करियर में कुल रन 287 मैचों में 11757 हो गए। वहीं इंजमाम-उल-हक ने 378 वनडे मैचों में 11739 रन बनाए थे। यानी रोहित अब इंजमाम से 18 रन आगे निकल गए हैं और सूची में 8वें से 7वें नंबर पर आ गए हैं।

Image

रोहित शर्मा और इंजमाम-उल-हक (फोटो साभार- ICC)

Rohit Sharma: संन्यास की अटकलों के बीच रोहित शर्मा ने बल्ले से जवाब दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में भले ही ‘हिटमैन’ बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन 26 रन बनाते ही उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज इंजमाम-उल-हक को वनडे रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया। रोहित अब 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कार्डिफ वनडे में रोहित शर्मा ने 47 गेंदों का सामना किया और एक चौके व एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। वह स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर जोस बटलर को कैच दे बैठे। पारी धीमी रही, लेकिन

सबसे ज्यादा रन के मामले में इंजमाम को छोड़ा पीछे

इसी स्कोर के साथ रोहित के वनडे करियर में कुल रन 287 मैचों में 11757 हो गए। वहीं इंजमाम-उल-हक ने 378 वनडे मैचों में 11739 रन बनाए थे। यानी रोहित अब इंजमाम से 18 रन आगे निकल गए हैं और सूची में 8वें से 7वें नंबर पर आ गए हैं। आंकड़ों की बात करें तो रोहित का रिकॉर्ड इंजमाम से कहीं बेहतर है। रोहित ने अब तक 33 वनडे शतक लगाए हैं, जबकि इंजमाम के नाम सिर्फ 10 शतक थे। रोहित की औसत और स्ट्राइक रेट भी इंजमाम से काफी ऊपर है। इससे साफ है कि रोहित ने कम मैचों में ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन किया है।

इसी मैच में विराट कोहली ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। कोहली ने 66 गेंदों पर 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उनके वनडे रन 14802 हो गए हैं। वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पहले नंबर पर अब भी सचिन तेंदुलकर 18426 रनों के साथ काबिज हैं। टॉप-10 की बात करें तो पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 11363 रन के साथ दसवें स्थान पर हैं।

लॉर्ड्स वनडे हो सकता है आखिरी मैच

रोहित के लिए पिछली कुछ पारियां आसान नहीं रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में वह रन के लिए जूझते दिखे। लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे को उनका आखिरी मैच बताया जा रहा है। चयन समिति 2027 वर्ल्ड कप के लिए युवाओं को मौका देना चाहती है। ऐसे में अगर यह खबर सही निकली तो रोहित इंजमाम को पीछे छोड़ने के बाद ही वनडे को अलविदा कह देंगे। संन्यास की चर्चा के बीच यह उपलब्धि रोहित के शानदार करियर की गवाह है। 2007 में डेब्यू करने वाले रोहित ने ओपनर बनने के बाद खुद को वनडे के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल कर लिया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article