ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो के नए रूट की जल्द तैयार होगी प्रोजेक्ट रिपोर्ट, PMO ने NMRC को दिए ये सुझाव

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए प्रस्तावित मेट्रो का रूट बदलने की कवायद तेज हो गई है। फिलहाल नया रूट ब्लू लाइन मेट्रो सेक्टर के सेक्टर-61 स्टेशन पर दोनों लाइनों को कॉमन प्लेटफॉर्म देकर निकालने की तैयारी है।

Image

फाइल फोटो

Photo : BCCL

ग्रेटर नोएडा: मेट्रो के नए रूट का काम तेजी के साथ कराया जा रहा है। फिलहाल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए प्रस्तावित मेट्रो का रूट बदलने के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कवायद तेज कर दी है। यह नया रूट ब्लू लाइन मेट्रो सेक्टर के सेक्टर-61 स्टेशन पर लोनों लाइनों को कॉमन प्लेटफॉर्म देकर निकालने की तैयारी है। लिहाजा, इसके लिए नए सिरे से डीपीआर बनवाने का काम अगले महीने से शुरू होगा। सेक्टर-61 से ही अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होगा।

यहां तक की तैयार होगी रिपोर्ट

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरशन के एमडी लोकेश एम ने पीएमओ को इस कॉरिडोर के निर्माण के विकल्प से लेकर स्काईवॉक निर्माण तक के बारे में अपडेट किया था। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 से नॉलेज पार्क-5 तक मेट्रो लाइन के विस्तार की जानकारी दी गई थी। साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को लेकर दिल्ली मेट्रो ने कॉमन प्लैटफॉर्म के बाबत सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन को जोड़ते हुए तैयार करने के विकल्प के बाबत पीएमओ को प्रस्तुति दी थी।

कॉमन प्लेटफॉर्म के तौर पर 61 मेट्रो स्टेशन का होगा उपयोग

इस प्रस्ताव को देखने के बाद पीएमओ ने सेक्टर-61 मेट्रो स्टेशन का उपयोग कॉमन प्लेटफॉर्म के तौर पर तैयार करते हुए एक्वा लाइन के विस्तार पर काम करने के निर्देश दिए हैं। पीएमओ की तरफ से मिले निर्देश के बाद एनएमआरसी की ओर से इसकी जानकारी यूपी शासन को देने के बाद नए सिरे से डीपीआर का काम प्रारंभ करवाने के लिए मंजूरी मांगी है। एनएमआरसी के एमडी डॉक्टर लोकेश एम ने कहा कि प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलते ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के लिए डीपीआर का काम प्रारंभ हो जाएगा।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article