Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। यहां देश-दुनिया के लोग निवास किया करते हैं। लाखों लोगों को इस शहर ने रोजगार दिया हुआ है। यहां के रहने वालों के लिए ग्रेटर नोएडा के आसपास कई टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं। इस पर्यटन स्थलों पर आप अपने वैलेंटाइन के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
बता दें कि, वैलेंटाइन वीक चल रहा है, तो मन में आता है कि अपने पार्टनर के साथ कहीं शहर से बाहर घूम आएं। अगर आप भी ग्रेटर नोएडा के निवासी हैं और वैलेंटाइन वीक में घूमने के लिए आसपास की कोई जगह तलाश कर रहे हैं तो हम आपकी तलाश पूरी करने में थोड़ी मदद कर देते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां पर आप इस वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ हसीन लम्हे गुजार सकते हैं।
