ग्रेटर नोएडा

Jewar International Airport: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए शुरू की जाएगी ये सुविधा, जानिए पूरा प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2023, 05:54 PM IST

Jewar International Airport: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली और एनसीआर के शहरों के बीच बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने काम करना शुरू कर दिया है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेहतर रोड कनेक्टविटी के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य परिवहन प्रणाली पर भी काम चल रहा है।

Image

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कई शहरों के बीच कनेक्टविटी के लिए शुरू किया जाएगा स्पेशल बसों का संचालन (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली और एनसीआर के शहरों के बीच चलेंगी बस
  • हाई स्पीड रोड कनेक्टविटी के लिए जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा संचालन
  • हवाईअड्डे पर प्रस्तावित ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर से शुरू होगी बस सेवा


Greater Noida News: जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दिल्ली और एनसीआर के अन्य शहरों जैसे नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम के बीच हाई स्पीड रोड कनेक्टिविटी के लिए बसों का संचालन होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) ने रैपिड बस ट्रांजिट सिस्टम (बीआरटीएस) परियोजना पर काम करना शुरू भी कर दिया है। तेज रफ्तार बसों के माध्यम से दिल्ली और एनसीआर के शहरों को हवाईअड्डे से जोड़ने का काम किया जाएगा।

बता दें कि, इस परियोजना पर काम कर रहे अधिकारियों ने कहा है कि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शहरों में काम कर रहे इस तरह के सिस्टम का अध्ययन करवाया जाएगा। उसके बाद रोड मैप तैयार कराया जाएगा। इसके बाद परियोजना की व्यवहार्यता को परखने का काम होगा। एनआईएएल के नोडल अधिकारी शैलेंद्र कुमार भाटिया के मुताबिक, बीआरटीएस इस वक्त पूरी दुनिया भर में उपयोग में लाई जा रही सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों में से एक है। जिसे यहां लागू करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की कनेक्टविटी आसपास के शहरों से सुगम हो सके। इसके साथ ही मेट्रो, रैपिड रेल और पॉड टैक्सियों जैसी परिवहन प्रणालियों पर भी काम चल रहा है।

एयरपोर्ट से मिल सकेगी बस सेवा

जेवर इंटरनेशनल हवाईअड्डे के पास एक ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर (जीटीसी) प्रस्तावित किया गया है। इसमें निजी पार्किंग के अलावा मेट्रो, टैक्सी और बस सेवा जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं दी जाएंगी। अधिकारियों ने कहा है कि, एयरपोर्ट की सफलता में यह एक बहुत महत्वपूर्ण कारक होगा। मिली जानकारी के अनुसार, जेवर में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का निर्माण कर रही निजी कंपनी ने सरकार से इस योजना के लिए जरूरी सपोर्ट भी मांगा है।

योजना के लिए नियुक्त होगा सलाहकार

जानकारी के लिए बता दें कि, एनआईएएल के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया है कि, इस योजना के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया जाएगा। सलाहकार का काम बीआरटीएस के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनवाना होगा। इसके अलावा सलाहकार को बस कॉरिडोर की तलाश करने, बुनियादी ढांचे का विकास करवाने, बेड़े में बसों की संख्या और बस प्रौद्योगिकी की योजना बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। सलाहकार को धन के स्रोत, व्यवसाय मॉडल, वित्तीय व्यवहार्यता के अलावा परियोजना की लागत और आर्थिक व्यवहार्यता पर भी रिपोर्ट देनी होगी। डीपीआर इस साल सितंबर माह तक तैयार कर लिया जाएगा। कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल की मांग की गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article