Greater Noida: नोएडा का वेदवन पार्क तो आप सबने देखा होगा। अब वेदवन पार्क के थीम पर दूसरी जगह ऐसा ही एक पार्क बनाने की प्लानिंग चल रही है। ग्रेटर नोएडा ने अथॉरिटी ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। यहां के निवासियों के लिए वेदवन की तर्ज पर आयु्र्वेदिक पार्क डेवलप किया जाएगा। इस पार्क को कुल 15 एकड़ में बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन का चुनाव भी कर लिया गया है। पार्क को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया जाएगा और तरह-तरह की जड़ी बूटियां लगाई जाएंगी। साथ ही इनसे मिलने वाले फायदे की जानकारी दी जाएगी।
15 एकड़ में बनेगा आयुर्वेद पार्क
ग्रेटर नोएडा के इस पार्क को 15 एकड़ में बनाया जाएगा। आपको बता दें कि यहां के लोग दूरी होने के कारण नोएडा के सेक्टर 78 स्थित वेदवन पार्क नहीं जा पाते हैं। नोएडा के इस पार्क में वेदों और पुरानों की जानकारी दी जाती है। यह टूरिस्टों की भी पसंदीदा जगह बनती जा रही है। वहीं इस पार्क में वेदों का ज्ञान देने वाली कलाकृतियां, वॉटर फॉल आदी बनाए गए हैं। ग्रेटर नोएडा में भी ऐसे ही एक पार्क की मांग की जा रही है।
आयुर्वेद के इतिहास की मिलेगी जानकारी
इस पार्क में आयुर्वेद का इतिहास, उससे होने वाले फायदे और इससे होने वाले उपचार के बारे में बताया जाएगा। प्राधिकरण के मुताबिक, इसकी तैयारियां की जा रही हैं। लोक सभा सुनाव के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर का काम भी चुनाव के बाद ही शुरू होगा।
रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगाएगा पार्क
ग्रेटर नोएडा के इस पार्क को और ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए यहां पेड़-पौधों के साथ ही सुंदर और रंग-बिरंगी लाइटें भी लागाई जाएंगी। पार्क के बने पुटपाथ पर चलने पर लोगों को मधुर और मन को शांत करने वाली संगीत सुनाई देगी। लोक सभा चुनाव के बाद इसको तेज सी डेवलप करने पर ध्यान दिया जाएगा।
