लखनऊ

FasTag Scam: घर में खड़ी थी कार...कट गया टोल टैक्स, कहीं आपके साथ भी तो ऐसा नहीं हुआ?

घर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान कट जा रहा है, जो वाहनों के मालिकों के लिए सिरदर्द बन गया है। घर में खड़ी कार का कभी नवाबगंज, तो कभी बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर टोल कट रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा-

Image

घर में पार्क गाड़ियों का कट रहा टोल टैक्स

Lucknow: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और बैंकों से खरीदे गए फास्टैग कुछ दिनों से वाहनों के मालिकों के लिए सिरदर्द बन गए हैं। घर में खड़ी कार का कभी नवाबगंज, तो कभी बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर टोल कट जा रहा है। कार मालिकों को मोबाईल पर मिले मैसेज के बाद वह हैरान हैं। एक के बाद एक कार ओनर इस तरह की घटना से परेशान हैं। हाल ही शिव शांति नगर के रहने वाले एक शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ है। दरअसल, इस सख्स की गाड़ी घर पर ही पार्क थी लेकिन, घर पर खड़ी इस गाड़ी का टोल प्लाजा पर चालान कट गया।

घर पर खड़ी गाड़ी का कटा टोल टैक्स

पीड़ित द्वारा दर्ज कराई जा रहीं शिकायतों का निस्तारण भी नहीं हो रहा है। पहले अचल शुक्ला की कार जो घर में खड़ी थी उसका नवाबगंज टोल पर टोल टैक्स कट गया। अब स्वास्थ्य भवन में कार्यरत चिनहट के शिव शांति नगर कालोनी निवासी अरुण कुमार पांडे की कार का बाराबंकी के अहमदपुर टोल पर 115 रुपये टोल कट गए। यह स्थिति तब है जब अरुण की गाड़ी यूपी 32 एचएक्स 0830 एक सप्ताह से घर में ही खड़ी है।

मैसेज से वाहन मालिकों को लगा झटका

पर मैसेज आया कि बाराबंकी के अहमदपुर टोल से 115 रुपये कट गए हैं। वह एनएचएआइ के टोल फ्री नंबर 1033 पर शिकायत किए। टोल फ्री नंबर पर बताया गया कि फास्टैग जिस बैंक से खरीदा है, वहां शिकायत करें।

शिकायत पर भी नहीं मिल रहा सामाधान

वह एसबीआइ के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करते हैं तो उन्हें बैंक के पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई। पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन न तो कोई जवाब आया और न ही पैसे। उन्होंने एनएचएआइ और बैंक प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article