Greater Noida News: अगर आप ग्रेटर नोएडा के आसपास रहते हैं और घूमने के लिए किसी शानदार जगह की तलाश कर रहे हैं तो आप मशोबरा हिल स्टेशन पर जाकर अपने दोस्तों या परिवार के साथ लुफ्त उठा सकते हैं। मशोबरा हिल स्टेशन पर कपल्स हनीमून का प्लान भी कर सकते हैं। देश का ये हिल स्टेशन हनीमून के लिए भी जाना जाता है। ग्रेटर नोएडा के पास का यह मशहूर हिल स्टेशन आपकी छुट्टियों को मजेदार बना सकता हैं।
मशोबरा हिमाचल की ऑफबीट जगह है, जो आपके लिए एकदम पैसा वसूल टूरिस्ट प्लेस है। मशोबरा अपने खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए विख्यात है। साथ ही यहां की पैराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग, बर्ड वॉचिंग एक्टिविटीज भी पर्यटकों को बेहद पसंद आती है।
