ग्रेटर नोएडा

Vehicle Breaks Down: लो मेंटेनेंस के चलते 'नोएडा एक्सप्रेसवे' पर वाहन खराब होने पर अब होगी 'बड़ी कार्रवाई'

Vehicle breaks down on Noida Expressway: अब एक्सप्रेसवे पर खराब होने वाले भारी वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर वाहन खराब होने पर 5 से 20 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Image

नोएडा एक्सप्रेसवे

Vehicle breaks down on Noida Expressway: नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्तों पर लगातार देखने को मिल रहा है कि पीक टाइम में भारी वाहनों के दबाव के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद भी जाम से लोगों को घंटों जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए अब यातायात पुलिस एक विशेष अभियान चलाने जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस ने जाम की समस्या से निपटने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को ब्रेकडाउन चालान जोन घोषित कर दिया है। यह नियम फिलहाल कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा। लेकिन, भविष्य में अन्य वाहनों पर भी इसे लागू किया जा सकता है। इसके अलावा, अनफिट वाहनों और ओवरलोड वाहनों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

दरअसल, वाहन खराब होने पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित होती थी, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे देखते हुए यातायात विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है।

नोएडा के डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव ने नए नियम की जानकारी देते हुए बताया कि इस नियम का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। यदि कोई चालक या सह-चालक अपनी लापरवाही, खराब मेंटेनेंस या ओवरलोडिंग के कारण एक्सप्रेस वे पर वाहन खड़ा कर देता है, तो ट्रैफिक पुलिस न सिर्फ भारी जुर्माना लगाएगी, बल्कि वाहन को सीज भी कर सकती है। हालांकि, यह कार्रवाई केवल उन वाहनों पर होगी, जो लापरवाही या खराब मेंटेनेंस की वजह से रुक जाते हैं, न कि उन वाहनों पर जिनमें कोई जेन्युइन खराबी हो या एक्सीडेंट के कारण वे रुक जाते हैं। लखन यादव ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि नोएडा में बेहतर यातायात व्यवस्था कायम की जा सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article