ग्रेटर नोएडा

Indian Auto Expo 2023: यूपी के छोरों ने बनाए इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑटो एक्सपो में किए लॉन्च, जानें कीमत

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 13, 2023, 01:46 PM IST

Indian Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहा है। एक्सपो में यूपी के दो युवाओं ने उनकी कंपनी द्वारा बनाया गया स्कूटर लॉन्च किया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

Image

Indian Auto Expo 2023: यूपी के छोरों ने बनाए इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑटो एक्सपो में किए लॉन्च, जानें कीमत

Indian Auto Expo 2023: ऑटो एक्सपो 2023 में वाहन निर्माता कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स के साथ उतरी हैं और इन नए वाहनों को देखने के लिए खूब लोग पहुंच रहे हैं। ऑटो एक्सपो 2023 ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में हो रहा है। यह 11 जनवरी से शुरू हुआ और 18 जनवरी 2023 तक जारी रहेगा। ऑटो एक्सपो में नई नई कारों को देखकर भविष्य के वाहनों की झलक दिखाई दे रही है। वहीं कुछ ऐसे वाहन लॉन्च हुए हैं जिन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है। ऑटो एक्सपो में यूपी के दो युवाओं ने उनकी कंपनी द्वारा बनाया गया स्कूटर लॉन्च किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। ग्रेटर नोएडा की इस कंपनी ने अपना स्कूटर लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्टार्टअप नीति को इन युवाओं ने सराहते हुए अपने स्कूटर के बारे में ऑटो एक्सपो में बात की।

गोरखपुर के हैं निशांत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर के रहने वाले निशांत ने यह कारनामा कर दिखाया है। निशांत ने लखनऊ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और उसके बाद टाटा मोटर्स कंपनी में काम किया। जॉब के दौरान उनके मन में खुद का स्टार्टअप शुरू करने का विचार आया और उन्होंने इसे साकार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने उस समय स्टार्टअप नीति लागू की थी और इसका लाभ लेकर निशांत ने Corrit Electric नाम की कंपनी बना दी।

कानपुर के मयूर का मिला साथ

गोरखपुर के निशांत को इस काम में कानपुर के मयूर मिश्रा का साथ मिला तो रंग जम गया। दोनों ने मिलकर साल 2020 में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में कंपनी स्थापित की। उनकी कंपनी में 50 लोग काम कर रहे हैं और इस कंपनी ने ऑटो एक्सपो में दो स्कूटर लॉन्च किए हैं।

इतनी है स्कूटर की कीमत

निशांत ने मीडिया को बताया कि उनके दोनों स्कूटर 1.25 लाख रुपये के हैं लेकिन यूपी के लोगों को इस पर सब्सिडी मिलेगी और ये स्कूटर उन्हें 85 हजार रुपये में मिलेगा। ये दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जिनमें कमाल के फीचर मौजूद हैं। निशांत ने कहा कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ की पॉलिसी के कारण मजबूत बन गए हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article