ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों में बीच सड़क पर मुठभेड़, गोली लगी तो निकली दादागिरी

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2022, 12:38 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अंधेरे का फायदा उठाकर भागे बदमाश के साथी की तलाश में लगी है। पकड़े गए बदमाश का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Image

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोचा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना की पुलिस ने की कार्रवाई
  • बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में इलाज जारी
  • पकड़े गए बदमाश का दूसरा साथी भागने में रहा सफल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पीर कट 130 मीटर रोड तिलपटा गोल चक्कर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश अंकित के पैर पर गोली लग गई। घायल अवस्था में बदमाश अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि अंकित के ऊपर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि बदमाश अंकित के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

गौरतलब है कि पुलिस और बदमाशों के बीच नोएडा सेंट्रल जोन के थाना सूरजपुर में मुठभेड़ हुई। थाना सूरजपुर की पुलिस पीर कट 130 मीटर रोड, तिलपता गोल चक्कर के पास वाहनों की चैकिंग कर रही थी। पुलिस को बदमाशों के बारे में पहले से इनपुट मिला था।

चैकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को चैकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। जिनको चैकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया गया तो वह वापस मुड़कर सर्विस रोड की तरफ से भागने लगे। इसी दौरान वह फिसल कर गिर गए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश अंकित के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसे इलाज के लिया अस्पताल भेजा गया है। मौके से फरार उसके साथी सुमित की तलाश की जा रही है।

अंधेरे का फायदा उठा भागा दूसरा बदमाश

नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी साद खान मियां ने बताया कि सूरजपुर पुलिस चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। पुलिस ने बदमाश अंकित के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर लिया है। घायल बदमाश का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। पकड़े गए बदमाश पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पहले हो चुकी है और उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस बदमाश के अन्य साथी की तलाश करने में जुट गई है, जल्द से जल्द उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article