ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: सलाम ग्रेटर नोएडा पुलिस: गौतमबुद्धनगर पुलिस को रिस्पांस टाइम के लिए मिला पहला स्थान, 2 बार मिल चुका है ’पीआरवी ऑफ द डे’ अवार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 08:31 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर पुलिस को उत्तर प्रदेश में यूपी 112 के रिस्पांस टाइम के मामले में फिर से पहला स्थान मिला है। गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार 17वीं बार यह स्थान हासिल करने में सफल रही। इसके पीछे पुलिस का त्वरित एक्शन में आने का अनुशासित रवैया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस को दिसंबर महीने में ’पीआरवी ऑफ द डे’ का दो बार अवार्ड भी मिला था।

Image

गौतमबुद्धनगर पुलिस को यूपी -112 के बेस्ट रिस्पांस टाइम के लिए मिला पुरुस्कार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 17 वीं बार गौतमबुद्धनगर पुलिस को मिला पहला स्थान
  • जुलाई 2021 से लगातार मिल रही ये पोजीशन
  • बीते दिसंबर में दो बार मिला ’पीआरवी ऑफ द डे’ का अवार्ड

Reward to Gautam Buddha Nagar Police: उत्तर प्रदेश के यूपी-112 के रिस्पांस टाइम में जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान प्राप्त कर रहा है। इससे पूर्व भी 16 माह से लगातार कमिश्नरेट-गौतमबुद्धनगर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाए हुए है। पुनः 17वीं बार भी गौतमबुद्धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में डायल-112 से 65 चार पहिया पीआरवी व 50 दो पहिया पीआरवी द्वारा पहुंचकर कॉलर को त्वरित सहायता प्रदान करने का काम किया जाता है।

बता दें कि, पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में दिसंबर में कुल 13102 सूचनाएं प्राप्त हुईं थीं। इन पर पीआरवी द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित सहायता प्रदान कर दी गई। इसी कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस को यह सम्मान मिला है।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का रिस्पांस टाइम एवरेज

महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में 6 महिला पीआरवी, हाईवे पर सुरक्षा एवं त्वरित रिस्पॉन्स के लिए 4 पीआरवी, ईस्टर्न-पेरीफेरल और 2 पीआरवी यमुना-एक्सप्रेस-वे पर संचालित होती रहती है। दिसंबर महीने में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के शहरी क्षेत्र में पीआरवी का एवरेज रिस्पांस टाइम 05 मिनट 42 सेकंड एवं देहात क्षेत्र में पीआरवी का रिस्पांस टाइम 06 मिनट 41 सेकंड है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का पूरा एवरेज रिस्पांस टाइम 06 मिनट 22 सेकंड रहा है।

ट्रेनिंग के बाद तैयार होती है पीआरवी टीम

जानकारी के लिए बता दें कि, पीआरवी की उत्तम कार्य शैली व तकनीकी सहायता तथा जल्द से जल्द कॉलर को पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। पीआरवी कर्मियों को समय-समय पर 18 दिवसीय फ्रेशर कोर्स करवाया जाता है। प्रत्येक 06 माह के अंतराल में सभी पीआरवी कर्मियों को 09 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की पुलिस लाइन में संपन्न करवाया जाता है। विगत माह दिसंबर में प्रदेश के यूपी-112 में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने 02 बार ’पीआरवी ऑफ द डे’ का अवार्ड भी प्राप्त किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article