Leopard Update In Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 3 जनवरी को एक निर्माणधीन सोसाइटी में तेंदुआ नजर आया था। उसके बाद से लगातार वन विभाग की टीम यहां पर रेस्क्यू करने का काम कर रही है। गौतमबुद्धनगर, आगरा व मेरठ की टीमों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डेरा जमाया हुआ है और तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन के हाथ खाली हैं।
बता दें कि, बीते मंगलवार को निर्माणधीन सोसाइटी में तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उसके बाद गौतमबुद्धनगर की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद मेरठ और आगरा की टीमों को भी तेंदुए को पकड़ने के लिए बुला लिया गया। इस दौरान स्पेशल रेंजर्स को भी मौके पर बुलाया गया है, लेकिन तेंदुआ का अभी तक रेस्क्यू नहीं हो सका है। तीन जनवरी से वन विभाग का रेस्क्यू निरंतर जारी है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ के बाहर है। तेंदुए को लुभाने के लिए जाल लगाकर कई जगहों पर निर्माणधीन साइट में बकरे बांधे गए हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है।
