ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: 65 साल के बुजुर्ग ने किया शर्मसार, रेप के आरोप में गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 01:50 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 65 साल का बुजुर्ग शख्स है। मासूम बच्ची जब घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी शख्स उसे अपने साथ उठाकर ले गया था। आरोपी ने अपने घर ले जाकर मासूम के साथ दरिंदगी की। मासूम के परिजनों ने पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया था।

Image

ग्रेटर नोएडा में मासूम से रेप का बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिसरख थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • 20 घंटे के अंदर पुलिस ने किया मामले का खुलासा
  • आरोपी सात साल की बच्ची के उठाकर ले गया था अपने घर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की बिसरख थाना पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। 65 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग ने सात साल की मासूम बच्ची से शुक्रवार शाम रेप की वारदात को अंजाम दिया था। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी बच्ची को उठाकर अपने घर लेकर गया था। फिलहाल बच्ची की हालात ठीक है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, जुगराज नाम के आरोपी को गैलेक्सी वेगा गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 9 दिसंबर को रात में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन लोगों के मुताबिक, शाम के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी समय मौका देखकर आरोपी बच्ची को उठाकर अपने घर लेकर गया। वहां पर मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने दिखाई तत्परता

बता दें कि, घटना के कुछ देर बाद बच्ची घर पर पहुंची तो परिजनों को पूरी बात से अवगत कराया। इसके बाद परिजन आरोपी के घर पर पहुंच गए। आरोपी वहां पर नहीं था। इसके बाद परिजनों ने बिसरख थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने केवल 20 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा कर दिया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, बच्ची का मेडिकल करवा दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस अन्य कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

बीते दिनों आया था ऐसा ही मामला

जानकारी के लिए बता दें कि, दो सप्ताह पहले भी एक बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। बिसरख थाना इलाके में 68 वर्षीय बुजुर्ग ने 9 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने अपने ही दोस्त की मासूम बेटी के साथ रेप की वारदात की थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article