ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: 10 रुपए का लालच देकर मासूम से कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार, बच्चे की हालत नाजुक

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 08:59 PM IST

Greater Noida Police Action: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में क्लास 2 में पढ़ने वाले एक मासूम छात्र के साथ आरोपी ने कुकर्म किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रेप करने के बाद आरोपी ने बच्चे के मारने की भी कोशिश की थी। पीड़ित बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Image

ग्रेटर नोएडा में पांच साल के मासूम से अननेचुरल रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
  • पीड़ित बच्चे की हालत अस्पताल में बनी हुई नाजुक
  • रेप करने के बाद आरोपी बच्चे को मारना चाहता था

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की दनकौर कोतवाली पुलिस ने 10 रुपये का लालच देकर एक पांच साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत अभी भी नाजुक अवस्था में है। बता दें कि, घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा निवासी एक व्यक्ति का 5 वर्ष का बेटा प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 2 का छात्र है। उस व्यक्ति के अनुसार, शनिवार को वह मजदूरी करने गया हुआ था। उसकी पत्नी भी पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। उसी का फायदा उठाते हुए पड़ोस के रहने वाले तुषार नाम के एक शख्स ने उनके बेटे को दस रुपए का लालच देकर बंदर दिखाने अपने छत पर ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।

मेडिकल स्टोर पर काम करता है आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में पीड़ित मासूम बच्चा अननेचुरल रेप से बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसको एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां पर उसकी हालत अभी भी गंभीर अवस्था में है। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के शिकायत करने पर आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी एक मेडिकल स्टोर पर काम किया करता था।

आरोपी ने हत्या का किया था प्रयास

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुकर्म करने के बाद आरोपी ने बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या करने की भी योजना बनाई थी। लेकिन बच्चा किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर भाग आया था। जिसने घर पर पहुंचकर परिजनों को अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी दी थी। जिसके आधार पीड़ित परिवार ने बच्चे को अस्पताल में एडमिट कराया था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि, वह कुकर्म करने के बाद बच्चे की हत्या करना चाहता था लेकिन वह अपनी योजना में कामयाब नहीं हो सका। आरोपी ने बताया है कि, उसको डर था कि बच्चा यदि जिंदा बच गया तो उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा। जिससे वह पकड़ा जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया है कि, आरोपी शख्स को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article