Greater Noida Society flat fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि जिस समय आग लगी फ्लैट में कोई मौजूद नहीं था। फ्लैट में रहने वाला किराएदार पालतू कुत्ते को पार्क में टहलाने के लिए नीचे गया हुआ था। सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि आग लगने के बाद सोसाइटी में लगे अग्निशमन उपकरण काम नहीं कर रहे थे। लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर-डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बता दें कि सूचना के बाद अग्निशमन की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंच गई थी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचने से पूर्व लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बता दें कि आग लगने की वजह फ्रिज में शॉर्ट सर्किट हो जाना बताया जा रहा है।
