Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में खेलते समय दो मासूम बच्चे अचानक कहीं गायब हो गए थे। परिजनों ने बच्चों की काफी तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद दादरी कोतवाली पुलिस ने दोनों बच्चों को 3 घंटे में सकुशल बरामद किया और उनके परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने दादरी कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
बता दें कि, बृहस्पतिवार को दादरी कस्बे के प्रताप विहार कॉलोनी से खेलते समय 3 से 4 वर्ष के दो बच्चे अचानक गायब हो गए। जिसके बाद परिजनों ने उनको आसपास ढूंढना शुरू किया। आसपास भी जब बच्चे नहीं मिले तो परिजनों ने मामले की शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस के पास की। दादरी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की। 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को सकुशल पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने बरामद कर दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
