ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: Jewar Airport के पास फिनटेक सिटी बसाने का खाका तैयार, रोजगार के खुलेंगे दरवाजे

ग्रेटर नोएडा में फिनटेक सिटी बसाने का खाका तैयार कर लिया गया है। इसे जेवर एयरपोर्ट के पास बसाया जाना है, जिससे रोजगार के दरवाजे खुलेंगे और शहर में निवेश बढ़ेगा।

Image

फाइल फोटो।

Greater Noida Fintech City: ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के बगल में नई फिनटेक सिटी (Fintech City) बसने जा रही है। फिनटेक सिटी (Fintech City) बसाने के लिए तैयारी तेज कर दी गई है। बता दें कि यह यूपी की पहली फिनटेक सिटी होगी, जो जेवर एयरपोर्ट के पास बनने जा रही है। इसके लिए डीपीआर (DPR) तैयार कर ली गई है और यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) को सौंप दी गई है। इस फिनटेक सिटी को तीन चरणों में बनाया जाएगा, जिसका क्षेत्रफल 800 एकड़ में फैला होगा। इस फिनटेक सिटी से रोजगार के अवसर बहाल होंगे।

124 भूखंडों का आवंटन

यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि फिनटेक सिटी को यमुना सिटी के सेक्टर 11 में बसाया जाएगा, जिसे पहले सेक्टर 13 में विकसित किया जाना था, लेकिन वहां जमीन की उपलब्ध नहीं हो पाई, जिस वजह से फिनटेक सिटी को सेक्टर 13 से सेक्टर 11 में बसाने का प्लान तैयार किया गया। बता दें कि फिनटेक सिटी को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा और इसका पहला चरण 2027 तक तैयार हो जाएगा। पहले चरण में 124 भूखंडों का आवंटन होगा और इसमें 250 एकड़ जमीन पर सिटी को विकसित किया जाएगा।

तीन चरणों में पूरा होगा काम

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के पास बसाए जा रहे इस नए शहर का विकास तीन चरणों में होगा। जानकारी के अनुसार, 800 एकड़ की जमीन में से 51 प्रतिशत हिस्से पर ग्रीनरी होगी। यानी आधे से अधिक जमीन पर कोई निर्माण कार्य नहीं होगा। वहीं, 49 प्रतिशत भूमि पर वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित होंगी। फिनटेक सिटी का पहला चरण 2027, दूसरा चरण 2030 और तीसरा चरण 2034 में पूरा होगा। बता दें कि फिनटेक सिटी के पास ही डाटा सेंटर बनाया जाना है, जो सेक्टर 28 में विकसित किया जा रहा है।

ये गतिविधियां होंगी संचालित

जेवर एयरपोर्ट के पास बसने वाले नए शहर में कई सारी गतिविधियां संचालित होंगी। इनमें बैंकिंग, लैंडिंग, स्टॉक एक्सचेंज, इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर, शेयर बाजार के काम, स्टेक होल्डिंग, ट्रेडिंग समेत कई सारी गतिविधियां शामिल होंगी। इसका अलावा फिनटेक सिटी में थ्री स्टार और फाइव स्टार होटल भी होंगे, ताकि निवेशकों के रुकने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। कहा जा रहा है कि फिनटेक सिटी निवेशकों को पसंद आने वाली है।

रोजगार के अवसर

बता दें कि इस फिनटेक सिटी से कम से कम एक लाख लोगों को रोजगार मिलेंगे। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार शामिल होंगे। माना जा रहा है कि फिनटेक सिटी के माध्यम से 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश मिलेंगे। सबसे बड़ी बात है कि इसका लोकेशन काफी शानदार जगह पर है, क्योंकि जेवर एयरपोर्ट यहां से पास में पड़ेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article