ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में दो और गिरफ्तारियां; नोएडा पुलिस ने निक्की के फरार जेठ और ससुर को पकड़ा

ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में मृतक निक्की के जेठ और ससुर को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनके नाम FIR में दर्ज थे। रविवार को पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार किया और पति को पैर में गोली मारकर हिरासत में ले लिया था।

Image

निक्की पायला मर्डर केस में फरार जेठ और ससुर गिरफ्तार (तस्वीर साभार: ग्रेटर नोएडा पुलिस)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा दहेज हत्या मामले में मृतक निक्की के जेठ, रोहित को नोएडा पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इसके कुछ समय बाद पुलिस ने उसके ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में FIR में दर्ज कुल चारों नामजदों की गिरफ्तारियां हो गई है। पुलिस ने निक्की की सास को कल गिरफ्तार किया गया था। उसके पहले दहेज की मांग को लेकर निक्की की हत्या के आरोपी पति विपिन भाटी को भी कल, रविवार पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि कासना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर आरोपी रोहित भाटी (28) को सिरसा टोल चौराहे से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 22 अगस्त को कासना पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 61(2) (आजीवन कारावास या अन्य दंडनीय अपराध करने का प्रयास करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

निक्की की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों में काफी आक्रोश दिखा। रविवार को पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया और हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे पति को पैर में गोली मारकर हिरासत में ले लिया था। प्राथमिकी में निक्की का पति विपिन, भाई रोहित, मां और पिता नामजद थे। पुलिस ने सबको गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि निक्की की शादी 2016 में ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में रहने वाले विपिन भाटी से हुई थी। पिछले दिनों, निक्की को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर पीटा और फिर जलाकर मार डाला। निक्की के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसपर ज्वलनशील पदार्थ उसके बेटे के सामने डालकर जिंदा जला दिया। निक्की को आग लगाई गई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article