ग्रेटर नोएडा

मालिक की पत्नी को लेकर फरार हुआ बिरयानी वाला, लौटने पर हुआ बुरा हाल, हिरासत में पहुंचा पति

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चपियाना गांव में तब हंगामा मच गया जब एक बिरयानी बेचने वाला शख्स अपने मालिक की बीवी को लेकर फरार हो गया। चार दिन बाद जब वह गांव फिर लौटा तो उसे मालिक ने खूब पीटा, जिसके बाद उसने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। अब मालिक हिरासत में है।

Image

सांकेतिक तस्वीर

Photo : iStock

Greater Noida News: बीते दिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ठेले पर बिरयानी लगाने वाला एक शख्स अपनी मालिक की बीवी को लेकर फरार हो गया। जाने क्या सूझने पर चार दिन बाद जब वह महिला को घर पर छोड़ने लौटा तो मालिक ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद मालिक और उसके पिता ने साथ मिलकर, उसे खूब पीटा। घायल का अभी इलाज चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चिपियाना गांव में दानिश नाम का एक शख्स बिरयानी का ठेला लगाता था। दानिश ठेले के मालिक कुलदीप के मकान में साथ ही रहता भी था। 11 अप्रैल को दानिश अपनी मालिक की पत्नी के साथ फरार हो गया तो इधर हंगामा मच गया। चार दिन बाद 15 अप्रैल को दानिश महिला को छोड़ने के लिए वापस आया था। उस दिन कुलदीप ने उसको अपने पिता के साथ मिलकर खूब पीटा। मारपीट में दानिश को इतनी चोटें आईं कि उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

जारी है कार्रवाई

इस मामले में दानिश के परिवार की तरफ से कुलदीप और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और कार्रवाई करके मुख्य आरोपी कुलदीप को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article