एजुकेशन

School Holiday Today: बिग अपडेट! भारत के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

School Closed In Uttarakhand, Chamoli, Bageshwar, Mathura, Visakhapatnam: अधिकतर छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज स्कूल की छुट्टी है या नहीं? क्या आज स्कूल की छुट्टी हो सकती है? यहां आप जान सकते हैं।

Image

School Closed Today : भारत के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

School Closed In Uttarakhand, Chamoli, Bageshwar, Mathura, Visakhapatnam: भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं कई जिलों में कुछ अन्य वजह से स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में अधिकतर छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज स्कूल की छुट्टी है या नहीं? क्या आज स्कूल की छुट्टी हो सकती है? यहां आप जान सकते हैं।

Uttarakhan School Closed Today: उत्तराखंड के इन दो जिलों के स्कूल में आज छुट्टी

बता दें मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और बहुत तेज बारिश भी हो सकती है। इसके चलते चमोली और बागेश्वर जिला प्रशासन ने अपने जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

Vishakhapatnam School Closed Today: विशाखापत्तन के स्कूल आज बंज रहेंगे

वहीं विशाखापत्तनम जिला प्रशासन ने वार्षिक सिम्हाचलम गिरिप्रदक्षिणा यात्रा के चलते 28 और 29 जुलाई 2026 को दो दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिला प्रशासन की ओर से भारी भीड़भाड़ को नियंत्रित करने और यातायात की व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

मथुरा के गोवर्धन में आज बंद रहेंगे स्कूल

मथुरा के गोवर्धन में आज यानी 28 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है। मथुरा के जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) रतन कीर्ति की आधिकारिक मंजूरी से इस इलाके में 27 और 28 जुलाई 2026 को दो दिन की स्थानीय छुट्टी का आदेश दिया है। यह आदेश गोवर्धन डेवलपमेंट ब्लॉक में चल रहे सभी तरह के संस्थानों पर लागू होता है। इसमें सभी प्राइमरी स्कूल (परिषदीय), सरकारी स्कूल, सेमी गवर्नमेंट/एडेड स्कूल और प्राइवेट मान्यता प्राप्त स्कूल शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article