ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: शहर से कुछ घंटे की दूरी पर है ये टूरिस्ट स्पॉट, स्ट्रेस बूस्टर प्लेस के रूप में जाना जाता है हरिद्वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 01:43 PM IST

Greater Noida to Haridwar Trip: अगर आप ग्रेटर नोएडा में रहते हैं तो आपके पास घूमने के लिए कई विकल्प हो सकते हैं। बता दें कि, यहां से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित हरिद्वार आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकता है। आप शांति और सुकून के लिए हरिद्वार का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यह ग्रेटर नोएडा से केवल चार घंटे की दूरी पर स्थित है।

Image

ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित हरिद्वार घूमने पर होगा शांति की अनुभूति

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा से केवल चार घंटे की दूरी पर बेस्ट टूरिस्ट प्लेस हरिद्वार
  • हरिद्वार के प्राकृतिक नजारों का उठा सकते हैं लुफ्त
  • हरिद्वार स्थित चिल्ला वन्यजीव अभ्यारण्य भी है घूमने के लिए बेस्ट


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक माना जाता है। यहां देश-दुनिया से लोग आकर निवास किया करते हैं। लाखों लोगों को इस शहर ने रोजगार के अवसर दिए हैं। ग्रेटर नोएडा से कुछ घंटे की दूरी पर कई टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं। इस पर्यटन स्थलों पर दोस्तों या परिवार के साथ भी घूमने की योजना बना सकते हैं।

बता दें कि, ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार की ट्रिप प्लान की जा सकती है। ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार पहुंचने में केवल 4 घंटे का समय लगता है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। आप वॉल्वो या निजी कार से हरिद्वार आसानी से पहुंच सकते हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे आपको तरोताजा फील करवा सकते हैं।

हरिद्वार में कई हैं दार्शनिक स्थल

बता दें कि, अगर आप हरिद्वार जा रहे हैं तो हर की पौड़ी जरूर घूमने जाएं। इसे ब्रह्म कुंड के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण राजा विक्रमादित्य ने अपने भाई की याद में करवाया था। प्रत्येक बारह वर्षों के बाद हिंदुओं का कुंभ मेला इस स्थान पर आयोजित किया जाता है। यहां की गंगा आरती देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते रहते हैं। इसके अलावा हरिद्वार में पारद शिवलिंग, पतंजलि योगपीठ, सप्तऋषि आश्रम, भारत माता मंदिर और मनसा देवी मंदिर भी घूमा जा सकता है। यहां के तीर्थ स्थल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग स्थान रखते हैं।

चिल्ला वन्यजीव अभ्यारण्य

अब अगर आप हरिद्वार जा रहे हैं तो यहां के चिल्ला वन्यजीव अभ्यारण्य भी जरूर घूमने जाएं। अगर आपकी पार्टनर नेचर लवर हैं तो उन्हें यह जगह काफी पसंद आएगी। गंगा नदी के पूर्वी तट पर स्थित चिल्ला वन्यजीव अभ्यारण्य 249 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। चिल्ला वन्यजीव अभ्यारण्य हरिद्वार से केवल 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस अभ्यारण्य में हाथी, बाघ, भालू और विभिन्न प्रकार के पक्षी देखने को मिल सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ हाथी की सवारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!