गाजियाबाद

Ghaziabad: सूटकेस में मिला अज्ञात महिला का शव, मुंह और गले पर मिले चोट के निशान

गाजियाबाद के लोनी इलाके में बेहटा नहर रोड पर मंगलवार सुबह एक हरे रंग के सूटकेस में 26 साल की महिला का शव मिला है। शव के मांग में सिंदूर और पैर में बिछिया पहना हुआ था। शव पके नाक पर चोट और मुंह व गले पर खून के निशान मिले है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

Image

सूटकेस में मिला महिला का शव

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के लोनी इलाके में सूटकेस में एक महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने सूटकेस से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस खोलकर चेक किया, तो उसमें से महिला का शव बरामद हुआ। जिसके बाद फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला की मांग में सिंदूर और पैर में था बिछिया

लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में शिव वाटिका कॉलोनी के सामने बेहटा नहर रोड पर मंगलवार सुबह 7 बजे सूटकेस मिला। अज्ञात लोगों ने महिला की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में भर दिया। महिला की उम्र 26 वर्ष आंकी जा रही है। शव के हाथ पैर मोड़कर सूटकेस में रखा गया था। शव के नाक पर चोट के निशान मिले है और मुंह और गले पर खून के धब्बे लगे हुए थे। पुलिस ने बताया कि महिला की मांग में सिंदूर था और पैर में बिछिया भी पहनी हुई थी।

शव की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही गुमशुदगी की रिपोर्ट्स की भी जांच की जा रही है। अभी मौत की वजह का पता नहीं चला है। शव को फोरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article