नोट बदलने वाले गैंग का खुलासा
Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुराने नोटों के बड़े जाल का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 3.85 करोड़ के पुरानी करेंसी के नोट बरामद हुए हैं। आरोपियों का यह गिरोह फोन पर ही पूरी डील करता था। ये लोग पुराने नोटों को नए नोटों में बदलने का झांसा देकर सौदेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक गाड़ी भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल इस अवैध लेन-देन में किया जा रहा था।
पुलिस कमिश्नरेट के थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी पुलिस चेकिंग को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी फंस गई और पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 करोड़ 85 लाख के पुरानी करेंसी के 1000 और 500 के नोट मिले हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि बरामद सभी पुराने नोट रामपुर निवासी मतलूब अहमद और फखरूद्दीन से लिए गए थे। जिन्होंने आरोपियों को बताया था कि गाजियाबाद के वजीराबाद रोड पर एस.के. नामक व्यक्ति पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने का काम करता है। जिसके बाद आरोपी नोट लेकर गाजियाबाद पहुंचे थे।
आरोपियों ने बताया कि ये लोग आपस में मोबाइल के जरिए संपर्क रखते थे और फोन पर ही पूरी डील तय की जाती थी। उन्होंने बताया कि पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलवाने के लिए उन्हें 25% कमीशन देने का वादा किया गया था। योजना के अनुसार वे पुरानी करेंसी के नोट लेकर रात में गाजियाबाद पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात एस.के. से नहीं हो सकी। इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
आरोपियों की पहचान