Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के दबंगों की गुड़ाई बढ़ती जा रही है। यहां सरेआम भोजपुर टोल प्लाजा पर मारपीट की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में कार सवार युवक द्वारा टोल कर्मियों की जमकर पिटाई की गई। मारपीट की ये पूरी वारदात में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गाजियाबाद भोजपुर थाना क्षेत्र के रैंप टोल प्लाजा पर कार सवार दबंगो ने टोल मांगने पर टोल स्टाफ के कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार दबंगों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। गाली-गलौज करते हुए कर्मियों की जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।