गाजियाबाद

Meerut School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ में 8 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला

Meerut School Closed: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर छात्रों की सुरक्षा के लिए मेरठ जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए स्कूल-कॉलेज बंद करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार, 16 जुलाई से 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिला प्रशासन के इस निर्णय का अभिभावकों ने स्वागत किया है।

Image

मेरठ में कांवड़ यात्रा के चलते स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद (iStock)

Photo : iStock

Meerut School Closed: कांवड़ यात्रा को देखते मेरठ जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। इस बीच सुरक्षा और कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी विद्यालय और शिक्षण संस्थान आगामी 23 जुलाई तक बंद कर दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती हुई भीड़ और धार्मिक गतिविधियों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है।

छात्रों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

जिलाधिकारी वी. के. सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 जुलाई से 23 जुलाई तक कांवड़ यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में संचालित सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई/ आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय, मदरसे, डिग्री कॉलेज तथा तकनीकी शिक्षण संस्थानों में 16 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक शैक्षणिक कार्य बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया है कि अगर इस अवधि में कोई भी विद्यालय या संस्थान खुला पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 23 जुलाई को मुख्य पर्व शिवरात्रि है और इसी दिन जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा।

प्रशासन के निर्णय का अभिभावकों ने किया स्वागत

बता दें कि जिला प्रशासन के इस निर्णय का बच्चों के अभिभावकों ने स्वागत किया। अभिभावकों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के कारण जाम में फंसने की समस्या से राहत मिलेगी। इस बीच प्रशासन ने कहा कि कांवड़ यात्रा की समाप्ति और शिवरात्रि के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी और एक बार फिर छात्रों के लिए स्कूल-कॉलेज खोल दिए जाएंगे।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article