गाजियाबाद

Meerut Crime News: मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा से वर्षों तक दुष्कर्म और गर्भपात भी कराया, मौलाना गिरफ्तार

मेरठ में एक 22 वर्षीय युवती ने मदरसे के मौलाना पर वर्षों तक यौन शोषण और जबरन गर्भपात का आरोप लगाया है। मौलाना की बीवी ने भी मदरसे की इस छात्रा को धमकी दी और शौर के कारनामों पर पर्दा डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा से मौलाना ने वर्षों तक किया रेप, गिरफ्तार

Photo : Times Now Digital

मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिहार की 22 वर्षीय युवती तीन साल पहले धार्मिक शिक्षा लेने एक मदरसे में आई थी। युवती ने आरोप लगाया कि मौलाना ने वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब वह गर्भवती हुई, तो उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन गर्भपात कराया गया।

बड़ी बात तो ये है कि इस घिनौने कृत्य में मौलाना की बीवी भी शामिल थी, जो पीड़िता को लगातार धमकाती रही। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 4 जुलाई को मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच जारी है।

मेरठ के पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि युवती द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

वहीं, एक अन्य घटना में, मेरठ जिले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाथरूम में युवती की कथित रूप से आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में भी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना मेडिकल के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महताब निवासी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मेडिकल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है, जो आपत्तिजनक वीडियो से संबंधित है।

Input - PTI (Bhasha)

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article