गाजियाबाद

छोटी दुकान, बड़ा नोटिस! 141 करोड़ का IT नोटिस देख परचून व्यापारी के उड़े होश, जानें क्या है पूरा मामला?

बुलंदशहर में आयकर विभाग ने एक परचून दुकानदार को 141 ​​करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है और उनके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित की घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान है।

Image

सांकेतिक फोटो (iStock)

Photo : iStock

Bulandshahr News: बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके के रहने वाले एक परचून दुकानदार को आयकर विभाग ने 141 करोड़ रूपये से ज्यादा की कथित बिक्री करने पर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित दुकानदार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित व्यापारी सुधीर ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके दिल्ली में छह कंपनियां बनाकर यह हेराफेरी की गई है।

पैन कार्ड का दुरुपयोग करने का आरोप

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, खुर्जा के नयागंज मोहल्ले के निवासी सुधीर ने बताया कि वह घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके स्थायी खाता संख्या (पैन) का दुरुपयोग करके साल 2022 में दिल्ली के अलग-अलग पतों पर छह कंपनियां खोली गईं, जिस पर उन्हें उस समय नोटिस भेजा गया था। तब उन्होंने नोटिस का जवाब दे दिया था, लेकिन अब दस जुलाई को फिर से आयकर विभाग द्वारा उन्हें एक अरब 41 करोड़ 38 लाख 47 हजार 126 रुपये की कथित बिक्री पर नोटिस भेजा गया है।

पैन कार्ड धोखाधड़ी क्या होती है?

खुर्जा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पैन (स्थायी खाता संख्या) कार्ड धोखाधड़ी तब होती है जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के पैन विवरण का अवैध रूप से बैंक खाते खोलने, फर्जी कंपनियां बनाने, ऋण प्राप्त करने या कर चोरी करने के लिए उपयोग करता है। पीड़ितों को अक्सर अप्रत्याशित कर नोटिस या वसूली कॉल प्राप्त होने के बाद ही धोखाधड़ी का पता चलता है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article