गाजियाबाद

Ghaziabad में दो अलग स्थानों पर पुलिस मुठभेड़, 50 हजार के इनामी बदमाश समेत 4 गिरफ्तार

Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में दो स्थानों पर पुलिस मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान पुलिस ने लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया है।

Image

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दो अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इसमें लंबे समय से वांछित 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। पहली मुठभेड़ गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में हुई और दूसरी मुठभेड़ गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में हुई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहली मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं तो वहीं दूसरी मुठभेड़ में भी दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह सभी बदमाश चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते आए थे और लंबे समय से फरार थे। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाशों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

थाना भोजपुर क्षेत्र में तीन बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र मे चेकिंग की जा रही थी । मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना भोजपुर क्षेत्र मे अमराला से पट्टी अंडरपास की तरफ लूट की घटना को अंजाम देने वाले 03 व्यक्ति मोटरसाइकिल से जा रहे है। इस सूचना पर चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक कच्चे रास्ते से आ रहे थे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह वहां से फरार होने की कोशिश करने लगे। इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।

पुलिस द्वारा घेरे जाने पर बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा करते हुए पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी और उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही पुलिस ने एक और बदमाश को गिरफ्तार किया, लेकिन इस बीच तीसरा बदमाश मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि यह तीनों मिलकर भोजपुर क्षेत्र के गांव अमराला में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

गाजियाबाद में इनामी बदमाश गिरफ्तार

गाजियाबाद थाना टीला मोड़ पुलिस टीम एवं स्वाट टीम क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट द्वारा मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान ट्रोनिका सिटी एवं थाना टीला मोड़ से गोकशी में वांछित इनामी बदमाश सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक खोखा व एक जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। मामले को लेकर अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि रात को थाना टीला मोड व स्वाट टीम क्राइम ब्रांच कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा ऑक्सी होम सोसायटी के सामने भोपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर एक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार लोगों को रुकने का इशारा किया।

पुलिस को देख हड़बड़ी में आरोपियों की बाइक गिर गई। पुलिस को देख आरोपियों ने उन पर जान से मारने की नियत के फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की पहचान लुकमान कुरैशी (24 वर्ष) और अरकम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस तथा थाना शालीमार गार्डन गाजियाबाद पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस को पूछताछ के दौरान यह भी पता लगा कि करीब 03 माह पहले DLF में हुई चोरी में उसकी का हाथ था। अभियुक्त लुकमान कुरैशी थाना ट्रोनिका सिटी से गोकशी की घटना में वांछित चल रहा था और दिसंबर 2024 में काका फार्म हाउस के पीछे थाना क्षेत्र टीला मोड में हुई गौकशी की घटना में वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article