गाजियाबाद

गाजियाबाद में गुंडाराज: लोनी में गन दिखा महिला से सरेआम लूट, वीडियो आया सामने

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 12:42 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक महिला से सरेआम गन प्‍वाइंट पर लूटपाट का मामला सामने आया है। घर के बाहर बैठी महिला पर बदमाशों ने बंदूक तान कर उसकी सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। इस वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया। लूट की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

Image

लोनी कोतवाली क्षेत्र में गन प्‍वाइंट पर सरेआम महिला से लूट

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • लोनी कोतवाली क्षेत्र में स्थित गोकुलधाम सोसायटी में घर के बाहर बैठी थी पीड़ित महिला
  • बदमाशों ने महिला पर बंदूक तानकर दी थी जाने से मारने की धमकी
  • महिला के बचाव में आए किशोर को भी बदमाशों ने धमकाया


Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक महिला से सरेआम गन प्‍वाइंट पर लूटपाट का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। शहर के लोनी कोतवाली क्षेत्र में स्थित गोकुल धाम सोसायटी में घर के बाहर बैठी एक महिला को बंदूक के निशाने पर लेकर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट लिया। इन बदमाशों ने चंद मिनट में ही महिला को डरा धमका कर उसकी चेन और मोबाइन लेकर फरार हो गए। लूट की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से इन लुटेरों की पहचान की कोशिश कर रही है।

गजियाबाद में कमिश्नरेट सिस्टम लागू हुए अभी चंद दिन ही हुए हैं। दावा किया जा रहा था कि, इस सिस्‍टम के लागू होने पर शहर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था और मजबूत होगी और अपराधों पर लगाम लगेगा, लेकिन सरेआम हुई इस लूट की घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है, हलांकि अभी तक इन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

लूट की यह पूरी घटना सोमवार की बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में लूट की शिकार महिला ने बताया कि, वह घर के बाहर धूप में बैठी थी। इस दौरान वहां पर बाइक से दो युवक पहुंचते हैं। घर से थोड़ा आगे आरोपियों ने बाइक को रोक दिया और पीछे बैठे युवक ने मेरे पास आकर बंदूक तान दी। पीड़िता ने बताया कि, आरोपी ने धमकी दी कि, अपनी ज्‍वेलरी और मोबाइल मेरे हवाले कर दो नहीं तो गोली मार दूंगा। जिससे डर कर उसने दोनों चीजें आरोपी को दे दी। इस दौरान वहां पर एक किशोर भी पहुंचता है और बचाव की कोशिश करता है, जिसे लुटेरे धक्‍का देकर वहां से फरार हो जाते हैं। लूट की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि, वारदात को सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article