गाजियाबाद

गाजियाबाद शर्मिंदा: शादी समारोह में ऑस्ट्रेलियाई बच्चे से हैवानियत की कोशिश, आरोपी को भीड़ ने दबोचा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 05:31 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में एक युवक ने एक बच्‍चे के साथ घिनौनी हरकत करने की कोशिश की। आरोपी मेरठ का रहने वाला है, वहीं पीड़ित बच्‍चा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। बच्‍चा अपने परिवार के साथ इस शादी समारोह में शामिल होने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

शादी समारोह में विदेशी बच्‍चे से कुकर्म की कोशिश

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़ित बच्‍चा अपने परिवार के साथ एक सप्‍ताह के लिए आया है भारत
  • ऑस्ट्रेलियाई परिवार दिल्‍ली के रहने वाले एक परिवार के साथ पहुंचा था शादी में
  • आरोपी को पकड़कर लोगों ने पहले जमकर पीटा, फिर किया पुलिस के हवाले

Ghaziabad: एक व्‍यक्ति की घिनौनी करतूत से पूरे गाजियाबाद को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के एक फार्म हाउस में आयोजित शादी समारोह में ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले नौ साल के एक बच्चे के साथ एक युवक ने कुकर्म करने की कोशिश की। आरोपी इस करतूत में सफल हो पाता, इससे पहले ही बच्‍चे के पिता ने उसे देख लिया और शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को दबोच कर जमकर पीटा और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिवार के साथ दिल्ली छतरपुर के रहने वाले अपने एक परिचित के यहां आया हुआ था। वहां से इस शादी समारोह में पहुंचा था।

गाजियाबाद पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। यह परिवार कुछ दिन पहले ही एक सप्‍ताह के वीजा पर दिल्ली के रहने वाले अपने एक परिचित के यहां आया है। अपने परिचित के साथ यह परिवार भी मसूरी के फार्म हाउस में आयोजित इस शादी समारोह में आया था। पुलिस ने आरोपी की पहचान मेरठ गंगानगर निवासी निशांत के रूप में की है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने बच्‍चे के साथ दोस्‍ती कर अपनी इस घिनौनी करतूत को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पर पोक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी ने शौचालय में की वारदात को अंजाम देने की कोशिश

पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार शादी में पहुंचने के बाद से ही आरोपी निशांत बच्‍चे से दोस्‍ती करने की कोशिश कर रहा था। बच्‍चा भी आरोपी के साथ काफी फ्रैंक हो गया था और उस पर विश्‍वास कर उसके साथ टायलेट के लिए शौचालय में चला गया। इसी दौरान आरोपी ने शौचालय में ही बच्‍चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। जब काफी देर तक बच्‍चा शौचालय से लौट कर नहीं आया तो उसके पिता उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचे और आरोपी को बच्‍चे के साथ घिनौनी हरकत करते देख शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!