गाजियाबाद

Ghaziabad Crime: फर्जी कस्टम इंस्पेक्टर बन की शादी, बेटे के लिए कर दी पत्नी की हत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 08:23 PM IST

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद में बीते 26 सितंबर को एक महिला की गोली मार कर हत्‍या कर दो साल के बच्‍चे के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पति के साथ उसकी दूसरी पत्‍नी, मां और एक साथी को गिरफ्तार किया है।

Image

गाजियाबाद पुलिस के गिरफ्त में चारों आरोपी

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने धोखाधड़ी कर की थी पहली पत्‍नी से शादी
  • पत्‍नी की हत्‍या के लिए 55 हजार रुपये में खरीदी थी पिस्‍टल
  • घर के बाहर 26 सितंबर को गोली मार की थी हत्‍या

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में बीते 26 सितंबर को मां को गोली मार दो साल के बच्‍चे के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्‍या और अपहरण के इस मामले में पुलिस ने मृतक महिला के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपित पति ने ही पत्नी की हत्या कर अपने दो साल के बेटे का अपहरण किया था। पूरे मामले की जांच के बाद आरोपित पति प्रविंद्र, उसकी मां सतेंद्री, दूसरी पत्नी शालू चौधरी और दोस्‍त साहिल को गिरफ्तार किया गया है।

इन आरोपियों से पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा

करने के साथ पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्‍या में उपयोग की गई पिस्टल भी बरामद की है। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि आरोपित पति प्रविंद्र मुजफ्फरनगर के तितावी का रहने वाला है। इस आरोपी की तीन साल पहले धोखाधड़ी करते हुए काजीपुरा की रहने वाली संजना के साथ शादी की थी। शादी के समय प्रविंद्र ने खुद को कस्टम इंस्पेक्टर बताया था। शादी के कुछ समय बाद संजना को पता चला कि प्रविंद्र कुछ भी नहीं करता। इस धोखाधड़ी से आहत संजना करीब डेढ़ साल पहले पति से अलग होकर अपने मायके काजीपुरा आ गई थी।

बेटे को पाने के लिए पत्नी को मारी गोली

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी से एक बच्‍चा था, जो संजना के साथ ही रहता था। प्रविंद्र अपनी पत्नी से बच्चे को छीनना चाहता था। आरोपी ने इसके लिए मेरठ के एक असलहा तस्कर से 55 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी और 26 सितंबर को संजना को घर के बाहर ही गोली मारकर बेटे को उठा ले गया। इसके बाद आरोपित पति पहले से तय साजिश के अनुसार आरडीसी में अपनी मां सतेंद्री और दूसरी पत्नी शालू से मिलकर बच्चा उन्हें सौंप आया। घटना के बाद से आरोपित नाम बदलकर हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। पुलिस अभी भी चारों आरोपितों से पूछताछ करने में जुटी है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'