गाजियाबाद

Ghaziabad: कुत्ता टहलाने के विवाद में हैवानियत, दिव्यांग युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 06:47 PM IST

Ghaziabad: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-2 में डॉग को पोटी करने के विवाद में कुत्ते के मालिक ने कुछ अन्‍य दबंगों के साथ मिलकर एक दिव्यांग युवक को जमकर पीटा। इस घटना में दिव्‍यांग को गंभीर चोटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

KEY HIGHLIGHTS
  • वसुंधरा सेक्‍टर-2 में कुत्ते को पोटी कराने पर हुआ था विवाद
  • कुत्‍ता मालिक पीड़ित के घर के सामने करा रहा था कुत्‍ते को पोटी
  • मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

Ghaziabad: गाजियाबाद में पालतू कुत्ते को लेकर हुए झगड़ा में एक दिव्‍यांग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना शहर के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-2 की है। आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने सोसायटी के कुछ अन्‍य दबंगों के साथ मिलकर दिव्यांग युवक को तब तक पीटा, जब तक दिव्‍यांग बेहोश नहीं हो गया। घटना के बाद घायल दिव्यांग युवक इलाज के लिए नोएडा के निजी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गाजियाबाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने अस्‍पताल पहुंचकर पीड़ित युवक मोहित कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना वसुंधरा सेक्टर-2 की है। मारपीट में घायल पीड़ित मोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोसायटी में रहने वाला केतन सबरवाल नामक व्यक्ति उसके घर के पास अपना डॉग घुमा रहा था। मोहित ने बताया कि उसने डॉग मालिक को घर के सामने डॉग को गंदगी कराने से मना किया और उससे कहा कि वह डॉग को रेलवे ट्रैक के पास लेकर चला जाए। मोहित ने बताया कि इसी दौरान कुत्‍ते ने उसके घर के सामने ही पोटी कर दी। इस पर जब उसने नाराजगी जाहिर की तो केतन सबरवाल ने फोन कर कई और लोगों को बुला लिया।

वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही आरोपियों की पहचान

मोहित ने पुलिस को बताया कि सभी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे घसीटकर सड़क पर ले गए। वहां पर सभी लोगों ने मिलकर उसे लात-घूसों से जमकर पीटा। मोहित ने बताया कि आरोपियों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया, जिससे गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मोहित को इस हमले से बचाया और अस्‍पताल पहुंचाया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मोहित की शिकायत पर थाना इंदिरापुरम पुलिस ने केतन सबरवाल के खिलाफ IPC सेक्शन-323, 504, 506 में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह ने कहा कि, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना का कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिसके आधार पर जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'