गाजियाबाद

Ghaziabad Lift Stuck: सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे 5 बच्चे, रो-रोकर लगाई बचाने की गुहार

गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक के एसोटेक सोसायटी में लिफ्ट में 5 बच्चों के फंसने का मामला सामने आया है। बच्चों को काफी देर बाद लिफ्ट से बाहर निकाला गया है। सोसाइटी में लिफ्ट के अचानक अटकने का यह दूसरा मामला है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के एसोटेक सोसायटी में लिफ्ट के अटकने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना डी टावर की है। लिफ्ट में 5 बच्चों के फंसे होने की खबर सामने आई है। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इसी सोसाइटी से लिफ्ट के अटकने की खबर आई थी। उस दौरान लिफ्ट में एक परिवार फंसा था, जिसे काफी देर बार रेस्क्यू किया गया था।

बता दें कि एसोटेक सोसाइटी की लिफ्ट 'लिफ्ट एक्ट' के तहत पंजीकृत है। जानकारी के अनुसार, लिफ्ट की एएमसी एक्सपायर हो गई है। इस मामले को लेकर पुलिस में कई बार शिकायत की गई है, लेकिन लिफ्ट के बार-बार अटकने की शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां ऐसा लग रहा है कि लिफ्ट एक्ट केवल कागजों पर मौजूद है। बार-बार सोसाइटी की लिफ्ट अटकने से पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या कोई बड़ी घटना होने पर कार्रवाई की जाएगी। किस बात का इंतजार किया जा रहा है। क्यों पुलिस इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। बता दें कि बीते कुछ समय से सोसायटी में लिफ्ट फंसने के मामले आम होते जा रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article