गाजियाबाद

युवाओं पर Reel का भूत, चलती बाइक पर रील बनाते समय कैंटर से टक्कर, वीडियो बना रही किशोरी छठी मंजिल से गिरी

गाजियाबाद में एनएच-9 पर एक युवक चलती बाइक पर रील बनाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। उसकी बाइक खड़े कैंटर से टकरा गई और बाइक के दो टुकड़े हो गए। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Image

टक्कर से बाइक के हुए दो टुकड़े

Ghaziabad News: आजकल युवाओं पर सिर पर रील बनाने का नशा सवार है। जिसके चलते वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। रील बनाने के दौरान हुए हादसों के मामले आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला गाजियाबाद से आया है। जहां एक युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। युवक एनएच-9 पर चलती बाइक पर रील बना रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक खड़ी कैंटर से टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक के हुए दो टुकड़े

यह हादसा नेशनल हाईवे-9 पर मसूरी थाना क्षेत्र में हुआ है। जहां मसूरी निवासी शारिक अपने दोस्त के साथ हाईवे पर चलती बाइक पर रील बना रहा था। जिसकी वजह से उन्हें सड़क पर खड़ा कैंटर नहीं दिखा और बाइक उसमें घुस गई। जिससे बाइक के दो टुकड़े हो गए। इस दौरान शारिक ने हेलमेट नहीं पहना था, इस कारण उसके सिर में गहरी चोटें आई हैं। वहीं कैंटर चालक भी हादसे के दौरान वहीं खड़ा था, जिस कारण वह भी घायल हो गया। तीनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छठी मंजिल से गिरी किशोरी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम से भी मंगलवार को ऐसा ही हादसा हुआ है। जहां क्लाउट नाइन सोसायटी में रहने वाली 16 वर्षीय मोलिशा रील बनाते समय छठी मंजिल से गिर गई। वह अपने फ्लैट की बालकनी में रील बना रही थी। इसी दौरान उसके हाथ से मोबाइल छूट कर नीचे गिरा। जिसे पकड़ने के प्रयास में मोलिशा भी नीचे गिर गई। इस हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर आया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article