गाजियाबाद

नवरात्र में वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने का है प्लान, हिंडन एयरपोर्ट से शुरू हुई उड़ान

Flights from Hindon Airport: हिंडन एयरपोर्ट से जम्मू के लिए उड़ानें रविवार से शुरू हो गई है। यह फ्लाइट चेन्नई से हिंडन पहुंची, जहां से जम्मू के लिए उड़ान भरी गई। 30 मार्च से भुवनेश्वर के लिए भी हिंडन से फ्लाइट सेवा शुरू हो जाएगी।

Image

सांकेतिक फोटो

Flights from Hindon Airport: नवरात्र पर वैष्णो देवी मंदिर जाने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। हिंडन एयरपोर्ट से अब जम्मू के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। हिंडन से रविवार सुबह हिंडन के लिए विमान ने उड़ान भरी। यह फ्लाइट दोपहर बाद जम्मू में लैंड हुई। पहले दिन कुल 162 यात्रियों ने जम्मू के लिए उड़ान भरी। वहीं 90 यात्रियों ने जम्मू से हिंडन के लिए फ्लाइट ली। हिंडन एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होने वाली है। 30 मार्च को यहां से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी।

चेन्नई से हिंडन आकर जम्मू के लिए उड़ा विमान

हिंडन एयरपोर्ट से रविवार सुबह 9:30 बजे विमान जम्मू के लिए रवाना हुआ। यह विमान चेन्नई से उड़ान भरकर हिंडन आया था। जिसमें 78 यात्री सवार होकर आए थे और हिंडन पर 84 यात्रियों ने यह फ्लाइट ली। वहीं जम्मू से उड़ानभर कर हिंडन आया विमान समय से पहले ही एयरपोर्ट पर पहुंच गया। यह विमान अपने तय समय से 35 मिनट पहले दोपहर के 2:05 मिनट पर हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इस विमान से 90 यात्री हिंडन पर उतरे।

भुवनेश्वर के लिए 30 मार्च से शुरू होगी उड़ान

हिंडन एयरपोर्ट से 30 मार्च को भुवनेश्वर के लिए उड़ान सेवा शुरू होने वाली है। जिसके बाद एयरपोर्ट से जुड़ने वाला यह 12वां शहर बन जाएगा। इस महीने हिंडन से 6 शहर और 7 नई फ्लाइट शुरू हो चुकी हैं। रविवार को जम्मू के लिए हिंडन से फ्लाइट शुरू हुई। इससे पहले शनिवार को चेन्नई के लिए इस एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article