शहर

अमरोहा में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, लपटों की चपेट में आई चाय की दुकान, हजारों का सामान राख

अमरोहा के मोहल्ला जाट बाजार में एक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास चाय की दुकान और खोके जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

Image

अमरोहा में आग की घटना (सांकेतिक फोटो)

Amroha Transformer Fire: अमरोहा में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला है। यहां बिजली ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। जिससे ट्रांसफार्मर के पास चाय दुकान और सिगरेट के खोके भी जलकर हुए राख हो गए। आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गई। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

हजारों का सामान जलकर राख

यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला जट बाजार की है। जहां शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हालांकि इस घटना में ट्रांसफार्मर के पास स्थित चाय की दुकान और खोके में हजारों का सामान जलकर राख हो गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!