गाजियाबाद

Ghaziabad में रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग को लेकर मारपीट, कुछ युवकों ने कार चालक पर चलाए लाठी-डंडे, तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद के कवि नगर में एक रेस्टोरेंट के बाहर पार्किंग को लेकर कुछ युवकों ने एक कार चालक के साथ मारपीट की। युवकों ने चालक पर लाठी-डंडों और लात से हमला किया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Image

गाजियाबाद में पार्किंग को लेकर हुई मारपीट

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के कवि नगर स्थित रेस्त्रां के बाहर गाड़ी पार्क करने को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो की जांच करके आरोपी आयुष, नीतीश और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में शामिल अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार चालक पर लाठी डंडों और लात से हमला करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों को आरडीसी से किया गया गिरफ्तार

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वायरल वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक अन्य युवक के साथ मारपीट करते हुए देखा जा रहा था। इस वीडियो के संदर्भ में जब जांच की गई, तो यह तथ्य सामने आया कि यह घटना थाना कविनगर क्षेत्र स्थित आरडीसी के इलाके की है। आरोपियों के नाम आयुष त्यागी पुत्र कुमरेश त्यागी (निवासी रामबाग कालोनी- गोविंदपुरम), हर्ष शर्मा उर्फ नितीश शर्मा (पुत्र सुरेंद्र शर्मा निवासी आई ब्लॉक गोविंदपुरम) और अभिषेक रस्तोगी पुत्र अरविंद रस्तोगी (निवासी घोंडा कालोनी- दिल्ली) हैं। तीनों आरडीसी से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही मारपीट के संबंध में तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस विभाग ने विभिन्न धाराओं में दर्ज किया और आरोपियों की पहचान की। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई के लिए पूछताछ की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आरोपी कानून के दायरे में आकर दंडित हो सकें।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article