गाजियाबाद

गाजियाबाद में भूकंप से निपटने की मॉक ड्रिल; 5 जगहों पर हुआ अभ्यास, बचाव कार्यों का किया गया प्रदर्शन

दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में लगातार महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बीच गाजियाबाद में आपदा प्रबंधन की तैयारी पर जोर दिया गया। इसी क्रम में शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्यों की कुशलता को परखना था।

Image

गाजियाबाद में मॉक ड्रिल का आयोजन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad Mock Drill: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र, आज गाजियाबाद में आपदा प्रबंधन के अंतर्गत पांच अलग-अलग स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को यह समझाना था कि प्राकृतिक आपदा के समय किस प्रकार से स्थिति को संभाला जाए और बचाव कार्य कैसे किया जाए।

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के एक स्कूल में आयोजित इस मॉक ड्रिल (Mock Drill) के दौरान भूकंप की स्थिति को दर्शाया गया। बताया जा रहा है कि इसमें बताया गया कि भूकंप आने पर किस तरह से सुरक्षित रहना चाहिए और आपदा राहत टीमें किस तरह काम करती हैं। ऐसे में जैसे ही सायरन (हूटर) बजा, सभी विभाग तुरंत अलर्ट हो गए और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

ये विभाग हुए शामिल

इस अभ्यास में प्रशासनिक और शासकीय अधिकारियों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, एनसीसी, स्वास्थ्य विभाग आदि की टीमें भी शामिल रहीं। मॉक ड्रिल के जरिए दिखाया गया कि आपदा के दौरान आम लोगों को किस तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए और बचाव दल किस तरह से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालते हैं। पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित किया गया, जिससे आम जनता और संबंधित एजेंसियों की आपसी तालमेल और प्रतिक्रिया क्षमता को परखा जा सके।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article