गाजियाबाद

गाजियाबाद के हनुमान मंदिर में ड्रेस कोड लागू, सभ्य कपड़े पहनकर ही करें दर्शन, श्रद्धालुओं ने जताया समर्थन

गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर में अब भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है, जिससे धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे सभ्य और संपूर्ण वस्त्र पहनकर ही दर्शन के लिए आएं।

Image

हनुमान मंदिर ड्रेस कोड के निर्देश

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad Hanuman Mandir: गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सभ्य और संपूर्ण वस्त्र पहनकर ही मंदिर आएं। खास तौर पर हाफ पैंट, कटी-फटी जींस, मिनी स्कर्ट और स्लीवलेस कपड़े पहनकर आने पर रोक लगाई गई है।

मंदिर सेवा ट्रस्ट ने मंदिर परिसर में इस संबंध में सूचना बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिनमें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इस पहल को श्रद्धालुओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब अधिकतर लोग पूरी आस्था और मर्यादा के साथ पूर्ण वस्त्र पहनकर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं। मंदिर समिति का मानना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article