Best Places to Visit in Ghaziabad: सुबह के समय का स्वाद और नाश्ता न सिर्फ सेहत में सुधार देता है, बल्कि पूरे दिन मूड को ठीक रखने का काम भी किया करता है। दोपहर के भोजन से पहले भागदौड़ करने के लिए सुबह का नाश्ता ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही आपके मूड को भी ठीक रखता है, जिससे आप पूरे दिन खुश मिज़ाज़ रहकर अपने काम को पूरा कर सकते हैं। अगर आप गाज़ियाबाद या उसके आस-पास रहा करते हैं तो आपके पास कई ऐसे रेस्तरां मौजूद हैं, जहाँ आप स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद उठाकर अपने दिन को खुशगवार बना सकते हैं।
गाजियाबाद के नया गंज रोड पर स्थित नवयुग मार्केट की गिनती शहर के सबसे प्रसिद्ध मार्केट में की जाती है। यहां आप मनपंसद नाश्ते का आनंद ले सकते हैं। वैसे तो यहां के रेस्तरां अपने दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए बहुत प्रसिद्ध है, लेकिन यहां पर आप उत्तर भारतीय और चाइनीज भोजन का भी आनंद उठा सकते हैं। यदि आप डोसा सांभर, छोले-भटूरे वगैरह खाना चाहते हैं तो आपके लिए यह मार्केट एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यहां पर वेज और नॉनवेज दोनों तरह के व्यंजन होते हैं।
