गाजियाबाद

मुजफ्फरनगर में बाइक सवार ने मारी कांवड़ को टक्कर, खंडित होने पर गुस्साए कांवड़ियों ने युवक की डंडों से पिटाई

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में बाइक से टक्कर लगने के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने युवक की डंडों से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत किया और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर दोबारा कांवड़ यात्रा शुरू की।

Image

यूपी के मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों का तांडव (फोटो - iStock)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कांवड़ियों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है। बताया जा रहा है कि जिले के शिव चौक पर कांवड़ को मामूली टक्कर लगने से नाराज होकर कांवड़ियों ने शख्स की पिटाई की और उसकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करके शख्स को बचाया और कांवड़ यात्रा को पुनः शुरू किया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा कांवड़ियों के गुस्साए समूह को समझाकर स्थिति को शांत किया। उन्होंने बताया कि यह विवाद तब हुआ जब कथित तौर पर एक कांवड़िये की कांवड़ मोटरसाइकिल से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद कांवड़ियों का समूह मोटरसाइकिल सवार पर टूट पड़ा और उसे मारा-पीटा तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। साव ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मोटरसाइकिल सवार को बचाया और कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत किया, जिसके बाद कांवड़ यात्रा दोबारा शुरू हुई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

जानकारी के अनुसार, व्यक्ति के साथ मारपीट और उसकी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त करने की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार ने गंगाजल को टक्कर मार, जिसे जल खंडित हो गया। इसी बात से गुस्साए कावड़ियों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article