गाजियाबाद

Ghaziabad News: अंधेरा देख घर में घुसा शख्स, महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 3, 2024, 02:44 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में बिजली कटने के बाद अंधेरा का फायदा उठाकर पड़ोसी महिला के घर में घुसकर एक शख्स ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

अंधेरा के फायदा उठा कर दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

Photo : iStock

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की सहायता से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार किया।

घर में घुसकर किया महिला के साथ दुष्कर्म

लोनी के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पुलिस को 2 जुलाई को घर में घुसकर दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि ऑटो चालक ने रात में लाइट कटने के बाद पड़ोस के घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि महिला को हैवी ब्लीडिंग होने के बाद पड़ोसियों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने बीती रात आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर मेडिकल कराने के लिए अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मी की बाइक फिसल गई और मौका देखकर अरुण एक पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर को लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई और सभी टीमों को अलर्ट किया गया। इसके बाद इलाके में नाकाबंदी करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद पुलिस की टीम को आरोपी भागता हुआ मिला। अरुण ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अरुण के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें